Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

मण्डला। 77वां  गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश राय सेवानिवृत्ति बैंक प्रबंधक जिला सहकारी बैंक विशिष्ट अतिथि स्थानीय सहयोग बैंक के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य बीके चौरसिया ने की सर्वप्रथम भारत माता के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन के साथ किया गया तत्पश्चात ध्वजारोहण एवं ध्वज को सलामी दी गई गणतंत्र दिवस अमर रहे एवं देश के अमर शहीदों की जय के साथ पूरा वातावरण गूंजाए मान हो गया मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य निर्माता होंगे एवं सभी उपस्थित समुदायों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी शाला के बच्चों के द्वारा रंगारंग एक से बढक़र एक प्रस्तुतियां दी गई कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री मनीषा तिवारी एवं सुश्री दीपाली यादव ने किया बच्चों को मिष्ठान वितरण के पश्चात अतिथियों द्वारा सभी शिक्षकों को पुरस्कार वितरण किए गए आभार प्रदर्शन प्राचार्य द्वारा किया गया इस दौरान प्रकाश पुरोहित अनीश कछवाहा, जयश्री पांडे, अस्मिता पटेल, श्याम साहू, अजय बेंद्रे ,प्रीति धुर्वे सारिका तबस्सुम एवं शिक्षक परिवार की ओर से श्रीमती रतन माला वैष्णव मिथिला ताम्रकार साधना साहू आशुतोष कछवाहा, सुश्री दीपाली यादव, काजल नंदा प्रिया जैन चांदनी जंघेला कान्हा धनगर, नूतन कछवाहा, शिवानी श्रीवास, दिव्या नंदा व बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित हुए

Related posts

नगद राशि सहित कुल 4155984 रूपये की सामग्री जप्त अब तक 34 शिकायतों का निराकरण

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 6 जून 2023

Reva India News

Leave a Comment