Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय नम भूमि दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

मंडला, 3 फरवरी 2026

2 फरवरी अंतर्राष्ट्रीय नम भूमि दिवस पर नर्मदा तट स्थित नेहरू पार्क में नम भूमि कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों के द्वारा नम भूमि के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन पर नेहरू पार्क में नम भूमि दिवस के साथ-साथ जीवन को बचाने के लिए यातायात एवं हेलमेट लगाने के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान चित्रकला विजेताओं को मेडल्स और प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने नम भूमि की उपादेयता का परिचय दिया तथा यातायात थाना एसआई श्री योगेश राजपूत ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी और शपथ दिलवाई। श्री राजेश छत्री ने कहा कि जल स्त्रोतों एवं हमारी प्राकृतिक झीलों एवं पोखरों, तालाबों का संरक्षण करना अति आवश्यक है क्योंकि पृथ्वी पर आवश्यक रूप से नमी युक्त भूमि को बचाना आवश्यक है ताकि जैव विविधता संतुलित रह सके। जिला इको क्लब प्रभारी श्री अखिलेश उपाध्याय ने पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन भोपाल के निर्देशों से अवगत कराते हुए प्रकृति के संतुलन में पर्यावरण संरक्षण के लिए नम भूमि की आवश्यकता की तकनीकी जानकारी दी। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी श्री प्रवीण अग्रवाल, सारिका तिवारी सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related posts

प्रत्येक पात्र व्यक्ति का आयुष्मान पंजीयन सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

कौशल विकास यात्रा का आगमन कौशल विकास यात्रा 2023 का आगमन*  21 सितंबर को मंडला में कौशल विकास यात्रा का आगमन

Reva India News

पीएमएफएमई योजनांतर्गत 3 कृषकों को मिली गुड़ इकाई की सौगात

Reva India News

Leave a Comment