Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी सहायिकाओं की अनन्तिम सूची जारी  

मण्डला 13 अक्टूबर 2021

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना नारायणगंज से प्राप्त जानकारी के अनुसार परियोजना नारायणगंज के लिए आंगनवाड़ी सहायिकाओं की अनन्तिम चयन सूची जारी की गई है। जारी अनन्तिम चयन सूची अनुसार परियोजना नारायणगंज के आंगनवाड़ी केन्द्र टाटीघाट में सहायिका पद के लिए सावित्री यादव का एवं आंगनवाड़ी केन्द्र नैझर में कुंती बाई का, आंगनवाड़ी केन्द्र खैरी क्रमांक-1 में प्रगति का, आंगनवाड़ी केन्द्र भानपुर में सुनीता पड़वार का, आंगनवाड़ी केन्द्र कापा में विमला मरावी का एवं आंगनवाड़ी केन्द्र छपरा क्रमांक-1 में निधि का चयन किया गया है।

अधिकृत सूची महिला एवं बाल विकास के जिला तथा संबंधित परियोजना कार्यालय में देखी जा सकती है। जारी अनन्तिम चयन के विरूद्ध दावा एवं आपत्ति कार्यालयीन कार्य दिवस में 25 अक्टूबर 2021 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात् प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Related posts

ग्राम पंचायत जगनाथर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मनाई गई जयंती

Reva India News

खरीफ फसलों के उपार्जन हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन

Reva India News

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत एसडीएम मंडला ने किया ग्राम भ्रमण  

Reva India News

Leave a Comment