Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 892.2 मिमी वर्षा दर्ज, मंडला तहसील में सबसे अधिक 1033.8 मि.मी. बारिश दर्ज  

मंडला 15 जुलाई 2025

मंडला जिले में एक जून से 15 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 892.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 15 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 11.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 51.6 मि.मी., बिछिया में 11.2 मिमी, निवास में 4.2 मिमी, घुघरी में 3.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जुलाई तक तहसील मंडला में 1033.8 मिमी, नैनपुर में 959 मिमी, बिछिया में 822.4 मिमी, निवास में 931.7 मिमी, घुघरी में 736.7 मिमी एवं नारायणगंज में 877.9 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 423.3 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील मंडला में 553 मिमी, नैनपुर में 592.8 मिमी, बिछिया में 363.9 मिमी, निवास में 383.9 मिमी, घुघरी में 235.3 मिमी एवं नारायणगंज में 420.7 मिमी वर्षा आंकी गई थी।

Related posts

पेंशन स्वीकृति आदेश मिलने पर मोहबत ने की जिला प्रशासन एवं जनसुनवाई की सराहना

Reva India News

संभाग आयुक्त ने ली वीसी

Reva India News

अंतिम दिन तक जि.पं. के लिए 53, ज.पं. के लिए 336, सरपंच के लिए 1333 तथा पंच के लिए 5096 प्राप्त हुए नामांकन नाम-निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी का कार्य हुआ प्रारंभ

Reva India News

Leave a Comment