Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रात्रि 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे चलाने पर चालानी कार्रवाई

मंडला, 7 फरवरी 2026
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ध्वनि प्रदूषण एवं नियम उल्लंघन के विरुद्ध कार्रवाई
की गई। कार्रवाई के दौरान कमला पैलेस गार्डन, बिंझिया में रात्रि 10 बजे के बाद तेज
आवाज में डीजे संचालित पाए जाने पर संबंधित डीजे संचालक को थाना कोतवाली बुलाकर
सख्त समझाइश दी गई। साथ ही मोटर व्हीकल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत
चालानी कार्रवाई करते हुए 3 हजार 500 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।
इससे पहले बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में पुलिस
प्रशासन द्वारा मैरिज गार्डन संचालकों एवं डीजे ऑपरेटर संघ की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए
गए थे कि डीजे एवं साउंड सिस्टम का संचालन केवल निर्धारित समय सीमा में, निर्धारित
डेसीबल मानकों के अनुसार तथा रात्रि 10 बजे के बाद किसी भी स्थिति में तेज ध्वनि में
नहीं किया जाएगा।

Related posts

रेवा पथ 2.0: मरम्मत के बाद आमजन के लिए पुनः समर्पित

Reva India News

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं .भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत

Reva India News

बीएलओ के स्वास्थ्य जांच की सौंपी गई ज़िम्मेदारी

Reva India News

Leave a Comment