Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फिट इंडिया वूमेंस वीक’ का आयोजन  महिलाओं ने सीखीं आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा की बारीकियां

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में 6 से 8 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की धूम है। इसी क्रम में ‘फिट इंडिया वूमेंस वीक 2026’ के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर मंडला द्वारा ग्राम पंचायत कटरा में विशेष आउटरीच गतिविधियों का आयोजन किया गया।
सेक्टर सेमरखापा और बकौरी की महिलाओं ने ग्राम पंचायत कटरा में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।  महिलाओं के शारीरिक मानसिक विकास के लिए गिलास गेम और चम्मच दौड़ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वर्तमान दौर में डिजिटल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उप निरीक्षक शिव नारायण उपाध्याय द्वारा एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के अंत में परियोजना अधिकारी  अनूप नामदेव द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

Related posts

पेयजल समस्या के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

रमपुरा में मेन स्ट्रीमिंग को लेकर पोषण माह की गतिविधियाँ आयोजित

Reva India News

8वें पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment