Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एचपीवी टीकाकरण अभियान में मंडला प्रदेश में प्रथम स्थान पर

मंडला, 11 मार्च 2026

90 दिनों तक संचालित होने वाले एचपीवी टीकाकरण अभियान में जिसके अंतर्गत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष पूर्ण न करने वाली बालिकाओं को निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। आज जिले द्वारा 675 टीके लगाकर अब तक प्रदेश में सर्वाेच्च 2058 टीके लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में एचपीवी वायरस से होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीका अत्यंत प्रभावी एवं सुरक्षित है। सभी पात्र बालिकाओं को उनके अभिभावकों अपने साथ लाकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला चिकित्सालय में टीकाकरण अवश्य कराएं। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला चिकित्सालय में उक्त टीकाकरण की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीजे मोहंती ने बताया कि 14 वर्ष से अधिक आयु की बेटियों को यह टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है। वैक्सीन का एक टीका गर्भाशय एवं बच्चेदानी के कैंसर के प्रति भविष्य में बेटियों को सुरक्षा प्रदान करेगा और उन्हें गंभीर रोग से बचाएगा। यह टीका अभी तक निजी चिकित्सालयों और चिकित्सकों द्वारा लगाया जा रहा था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बेटियों के भविष्य की चिंता करते हुए इसे निःशुल्क लगाने की व्यवस्था सरकारी चिकित्सालय में की है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के समस्त बहनों और बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण का लाभ लेने के लिए आगे आने एवं टीका लगवाने के लिए बेटियों को प्रेरित करने का आग्रह किया है।

Related posts

मंडला में खेलों को नई उड़ान स्केटिंग ट्रेनिंग ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

Reva India News

जल जीवन मिशन अंतर्गत जल आपूर्ति योजना के संचालन और रख-रखाव पर दिल्ली में आयोजित हुई राष्ट्रीय कार्यशाला जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट हुए शामिल

Reva India News

मंडला में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित 31 मार्च को कार्यालय खुले रहेंगे

Reva India News

Leave a Comment