Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर एसडीएम ने ली प्राचार्यों की बैठक समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

मंडला, 11 मार्च 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर ने विकासखंड के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों और छात्रावास अधीक्षिकाओं की बैठक ली।

बैठक के दौरान एसडीएम श्री ठाकुर ने स्पष्ट किया कि बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए एचपीवी टीकाकरण एक अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन का कार्य पूरी तरह समयबद्ध होना चाहिए ताकि कोई भी पात्र बालिका इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे। उन्होंने प्राचार्यों को निर्देशित किया कि वे अपने संस्थान के प्रत्येक स्तर पर माइक्रो-प्लानिंग करें। बैठक में बीएमओ श्री राजीव चावला, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसी सहित अन्य संबंधित शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा से टाटरी को मिली नई उड़ान प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल एवं मंत्री श्रीमती उइके ने किया उद्घाटन

Reva India News

महिला ज्ञानालय में वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन

Reva India News

उपचार के लिए चैक देकर की गई आर्थिक सहायता

Reva India News

Leave a Comment