Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दो दिन से प्रसव पीड़ा से परेशान गाय की सफल सिजेरियन सर्जरी

मंडला, 11 मार्च 2026
जिला पशु चिकित्सालय में दो दिन से प्रसव पीड़ा से परेशान एक गाय का सफल सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद गाय पूरी तरह स्वस्थ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अंजनिया विकासखंड बिछिया निवासी पशुपालक श्री भानु मरावी की गाय पिछले दो दिनों से प्रसव पीड़ा से परेशान थी। जांच में पाया गया कि बछड़े की मृत्यु हो चुकी थी और सामान्य प्रसव संभव नहीं था। ऐसे में चिकित्सकों ने सिजेरियन सर्जरी करने का निर्णय लिया।
उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. यू.एस. तिवारी के मार्गदर्शन में जिला पशु चिकित्सालय मंडला में प्रभारी शल्य चिकित्सा विंग डॉ. सुमित कुमार पटेल, डॉ. श्रुति गौर, श्री रामचंद्र शुक्ला, पारिता जैन एवं आशुतोष चौधरी सहित सहायक स्टॉफ की टीम ने सफलतापूर्वक सर्जरी की।
चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन के बाद गाय का उपचार किया गया, जिसके बाद उसकी स्थिति सामान्य और स्वस्थ बताई जा रही है। पशुपालक ने पशु चिकित्सालय की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related posts

आकाशीय बिजली, वज्रपात आदि से बचाव के लिए सुझाव

Reva India News

शासकीय आई.टी.आई. मंडला में ओपन कैम्पस ड्राईव आज

Reva India News

रोजगार मेला 25 जुलाई को नगरपालिका टाऊनहॉल में

Reva India News

Leave a Comment