Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सिविल अस्पताल नैनपुर में ऑपरेशन कर मरीज को दी नई जिंदगी

मंडला, 14 मार्च 2026

सिविल अस्पताल नैनपुर के चिकित्सकों द्वारा एक बार फिर सफल ऑपरेशन कर मरीज को नई जिंदगी दी गई। शनिवार को रंजीता वरकड़े पति राजेश वरकड़े, जिनकी नॉर्मल डिलीवरी नहीं हो सकती थी, उनका सफल इलाज किया गया। रोगी की जांच विशेष रूप से डॉ. कामना चावला एवं डॉ. मोनिका भगत द्वारा की गई तथा ऑपरेशन की सलाह दी गई।

चिकित्सकों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया, जिसमें 2.7 किलोग्राम का बच्चा हुआ। इस ऑपरेशन में डॉ. प्रवीन उइके, डॉ. अंकुर वाचला, डॉ. जमुना प्रसाद तथा नर्सिंग स्टॉफ का विशेष योगदान रहा। मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

 

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 10 मई 2022

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान: ग्राम पंचायत मधुपुरी में श्रमदान और जल संरक्षण का संकल्प

Reva India News

महिलाओं ने सीखा सब्जी की खेती और नर्सरी प्रबंधन

Reva India News

Leave a Comment