Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन केन्द्र का किया निरीक्षण

मंडला, 14 मार्च 2026

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला क्रमांक 2 में हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने केन्द्र में मूल्यांकन कार्य करने वाले शिक्षकों की ड्यूटी, बैठक व्यवस्था, माडल आन्सरशीट, मूल्यांकन कर्त्ताओं के जलपान, स्ट्रांगरूम और सुरक्षा व्यवस्था आदि की जानकारी ली।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े ने सीईओ को बताया कि इस मूल्यांकन केन्द्र में दसवीं तथा बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 9 कक्षों में किया जा रहा है। जिले के विद्यालयों से 232 शिक्षक इस कार्य में लगे हुए हैं। अभी तक बारहवीं की 46564 और दसवीं की 55065 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा यहाँ भेजी गई हैं,अभी और कॉपियां आनी शेष हैं। इस दौरान एपीसी श्री मुकेश पाण्डे, बोर्ड परीक्षा प्रभारी श्री महेंद्र श्रीवास एवं संबंधित शिक्षक मौजूद रहे।

Related posts

कलेक्टर कार्यालय में वंदे मातरम और राष्ट्रगान जन गण मन गाया गया

Reva India News

मंडला गॉट टेलेंट: जिले की छुपी प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच कलेक्टर की पहल पर आयोजन, समिति व पत्रकारों से लिए गए रचनात्मक सुझाव

Reva India News

17 अक्टूबर को कुंभ स्थल में होगा संत समागम कलेक्टर एवं एसपी ने नर्मदाजी और हनुमानजी की पूजा कर कार्यक्रम का सांकेतिक शुभारंभ किया

Reva India News

Leave a Comment