Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता 19 मार्च को अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

मंडला, 17 मार्च 2026

कलेक्टर कार्यालय मंडला द्वारा जारी आदेश के अनुसार 19 मार्च को संगम घाट, महाराजपुर में जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला पंचायत, खेलकूद विभाग, जनजातीय कार्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला खेलकूद अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आरजीएसएस), पीटीआई, डीपीसी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कई कर्मचारियों को आयोजन से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं, ताकि प्रतियोगिता का संचालन व्यवस्थित ढंग से किया जा सके। कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी समय पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Related posts

शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

संकल्प-हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन अभियान का समापन

Reva India News

अज्ञात आरोपी एवं अपहृता की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

Reva India News

Leave a Comment