Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिना अनुमति प्लॉटिंग पर नैनपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई तीन अवैध कॉलोनाइजरों पर एफआईआर

मंडला, 17 मार्च 2026

जिला प्रशासन मंडला द्वारा अवैध कॉलोनाइजेशन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है। ग्राम तुईयापानी (पिण्डरई) में बिना वैधानिक अनुमति के कॉलोनी विकसित कर प्लॉट बेचने वाले तीन व्यक्तियों के खिलाफ थाना नैनपुर में एफआईआर दर्ज की गई है।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नैनपुर श्री आशुतोष सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। साथ ही संबंधित भूमि के खसरों को ब्लॉक कर क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

राजस्व विभाग को मिली शिकायतों के आधार पर तहसीलदार नैनपुर के नेतृत्व में जांच की गई। जांच में पाया गया कि कृषि भूमि पर बिना डायवर्जन (भू-उपयोग परिवर्तन), बिना टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएनसीपी) की अनुमति और बिना कॉलोनाइजर पंजीयन के अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। प्लॉट बेचने के उद्देश्य से कच्ची सड़कों का निर्माण भी किया गया था।

राजस्व निरीक्षक शिवकुमार वरकड़े की शिकायत पर नरेन्द्र जैन निवासी पिण्डरई, मुस्तफा खान, निवासी नैनपुर, अकरम अंसारी, निवासी नैनपुर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम, 1993 की धारा 61-क, 61-ख एवं 61-घ (3) के तहत थाना नैनपुर में अपराध क्रमांक 0115/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनाइजेशन, प्लॉटिंग या बिना अनुमति भूमि के व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्लॉट या भूमि खरीदने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति की पूरी जांच करें। डायवर्जन आदेश, टीएनसीपी स्वीकृति और आवश्यकतानुसार आरईआरए पंजीकरण की पुष्टि अवश्य करें।

Related posts

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण हेतु बैठक 13 सितंबर को होगी

Reva India News

कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने किया मंडला गौरव मण्डपम का शुभारंभ नगरवासियों ने लिया विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद

Reva India News

मण्डला पुलिस की सघन बैंक सुरक्षा चेकिंग जिलेभर में सभी बैंक/एनबीएफसी संस्थाओं का निरीक्षण बैंक सुरक्षा को लेकर मण्डला पुलिस अलर्ट एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों ने किया व्यापक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment