Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान: बिलगांव में नर्मदा पथ पर अधिकारियों और ग्रामीणों ने किया श्रमदान

मंडला, 25 मार्च 2026

प्रदेश भर में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलगांव में उत्साह का माहौल देखा गया। जल संरक्षण और पर्यावरण शुद्धि के संकल्प के साथ नर्मदा पथ आश्रय स्थल पर विशेष श्रमदान एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नर्मदा पथ आश्रय स्थल पर निर्माणाधीन परकॉलेशन टैंक के कार्य में प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जन-प्रतिनिधियों ने खुद फावड़ा थामकर श्रमदान किया। इस टैंक के माध्यम से वर्षा जल को सहेजने और भू-जल स्तर को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

जल संवर्धन के साथ-साथ प्रकृति को हरा-भरा बनाने के लिए अधिकारियों और ग्रामीणों द्वारा सामूहिक पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान उपस्थितजनों को पौधों की सुरक्षा और उनके संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद मोहगांव, तहसीलदार मोहगांव, सहायक यंत्री मोहगांव, ग्राम सरपंच, सचिव एवं ग्रामीणजनों ने अपनी सहभागिता दर्ज की।

Related posts

मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Reva India News

पुलिस प्रेक्षक नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी मंडला पहुंचे

Reva India News

ग्राम पौड़ी महाराजपुर में आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किसानों के लिए यह फायदेमंद

Reva India News

Leave a Comment