Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एचपीवी वैक्सीनेशन लगाने के लिये एडवायजरी

मंडला, 25 मार्च 2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती के द्वारा जानकारी दी गई कि 28 फरवरी से 14 वर्षीय बच्चियों को एचपीवी वैक्सीनेशन की शुरूआत की गई है, इसका उद्देश्य महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा) की रोकथाम करना है। वैक्सीन पूर्ण तरीके से सुरक्षित है, जिसका एक डोज 14 से 15 वर्ष (जिसने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है और 15वां जन्मदिन नही मनाया है) की किशोरी बालिकाओं को टीकाकरण किया जा रहा है।

यह अभियान जिला चिकित्सालय मण्डला, सिविल अस्पताल नैनपुर एवं 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी, बिछिया, बीजाडांडी, घुघरी, मवई, मोहगांव, नारायणगंज एवं निवास में आगामी तीन माह तक संचालित किया जायेगा। अभियान 3 माह तक लगातार (शासकीय अवकाश को छोड़कर) संचालित किया जायेगा। अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विकास के पूरे अमले के सहयोग से ही संभव है।

28 फरवरी से 25 मार्च समाचार लिखते तक 6501 बच्चियों को एचपीवी वैक्सीनेशन से टीकाकृत किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी एडवायजरी में बताया गया कि जिले के अभिभावकों एवं 14 वर्ष से 15 वर्ष के बीच की बच्चियों को एचपीवी वैक्सीनेशन नजदीकी स्वास्थ्य संस्था पर जाकर करायें, भारत सरकार के द्वारा टीका निःशुल्क दिया जा रहा, जो पूरी तरह सुरक्षित है।

Related posts

जिले में 22 एवं 23 अक्टूबर को आयोजित होगा सेकंड डोज वैक्सीनेशन महाभियान एडीएम शहरी एवं सीईओ जि.पं. ग्रामीण क्षेत्र के लिए नोडल

Reva India News

जिले में मिले 16 कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

जिले के ब्लाकों में चल रहा वित्तीय साक्षरता शिविर

Reva India News

Leave a Comment