Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भूकंप आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण 26 मार्च को

मंडला, 25 मार्च 2026

कलेक्टर कार्यालय, भू-संसाधन प्रबंधन मंडला द्वारा आपदा प्रबंधन के अंतर्गत भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन, क्षतिग्रस्त संरचनाओं, खोज एवं बचाव से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 26 मार्च को किया जाएगा। यह प्रशिक्षण जिला योजना भवन, मंडला में दोपहर 2ः30 बजे से आयोजित होगा।

नोडल अधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने प्रतिनिधियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण में पुलिस, विद्यालयों के प्राचार्य, अस्पतालों के प्रतिनिधि, स्थानीय निकाय अधिकारी, सेवा निवृत्त सैनिक, एनएसएस एवं नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक सहित होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा से जुड़े प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा की स्थिति में प्रभावी प्रबंधन, त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव कार्यों को सुदृढ़ करना है।

Related posts

पिपरिया बुदरा में ‘शक्ति स्वागतम 2.0’ कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

राजस्व के प्रकरणों को प्राथमिकता से लें – कमिश्नर

Reva India News

राशन दुकान के चक्कर काट रहे कार्ड धारी

Reva India News

Leave a Comment