Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के यशस्वी जीवन की कामना के साथ समर्पित की गई पंचचौकी महा आरती मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर की गई आतिशबाजी

मंडला, 26 मार्च 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर नर्मदा तट के माहिष्मती घाट पर भव्य पंचचौकी महा आरती माँ नर्मदा को समर्पित की गई। मुख्यमंत्री के दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना के साथ श्री नर्मदा पूजन के पश्चात नर्मदाष्टक का पाठ किया गया। इसके बाद समवेत स्वर में माँ नर्मदा की आरती की गई। मुख्यमंत्री श्री यादव के जन्मदिन की खुशी में आरती के पश्चात आतिशबाजी भी की गई।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा, तहसीलदार मण्डला श्री हिमांशु भलावी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रृद्धालुजन उपस्थित रहे।

Related posts

कृषि उपज मण्डी अधिनियम 1972 की धारा 19(6) के उल्लंघन पर जुर्माने की कार्यवाही

Reva India News

विभागीय समन्वय से तैयार कराएं बिजनेस प्लान – सीईओ जिला पंचायत एपीसी की बैठक में निर्देश

Reva India News

छात्र-छात्राओं ने बिनैका में चलाया स्वच्छता अभियान, निकाली नशा मुक्ति रैली

Reva India News

Leave a Comment