Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले- मंत्री श्रीमती संपतिया उईके संकल्प से समाधान अभियान का जिला स्तरीय शिविर पीपरपानी में हुआ

मंडला, 26 मार्च 2026

संकल्प से समाधान अभियान का जिला स्तरीय शिविर पीपरपानी में गुरूवार को आयोजित हुआ। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही को मिले। इसीलिए स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी से संकल्प से समाधान अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान को चार चरणों में विभक्त किया जाकर घर-घर संपर्क कर आवेदन प्राप्त करने से लेकर शिविर लगाकर आवेदनों के निराकरण किए गए। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर श्री मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने इस अवधि में उत्कृष्ट प्रयास किया गया। जिला स्तरीय शिविर से पहले अभियान के अन्तर्गत सेक्टरों और खण्ड स्तर पर शिविर लगाकर आवेदनों का निराकरण किया गया। अभियान अवधि में 82 हजार से अधिक आवेदनों को इकट्ठा करना और शिविरों के माध्यम से उनका समुचित निराकरण करना प्रशासन की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि आगामी समय में मुख्यमंत्री विवाह/निकाह कार्यक्रम भी आयोजित किये जाने हैं। उन्होंने आह्वान किया कि इसके लिए पात्र परिवारों की  कन्याओं का पंजीकरण कराएं। शिविर को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम ने कहा कि यह एक कार्यक्रम नहीं है, यह मध्यप्रदेश शासन का संकल्प है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि हम सबके समन्वित प्रयास से ही हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन 2047 के स्वर्णिम भारत के लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं।

शिविर में पीपरपानी की कु. सुरभी भांवरे और कु. साध्वी रजक को मंच से मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। इसी तरह ग्राम के प्रगतिशील कृषकों श्री गेंदलाल भांवरे तथा श्री प्रहलाद भांवरे को गुजराती मूंगफली का बीज, किट दिए गए। मंच से ही प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को भी स्वीकृति पत्र वितरित किये गए। इस दौरान जनपद पंचायत तथा ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसीईओ जिला पंचायत श्री विनोद मरावी,  एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री रोहित बड़कुल, तहसीलदार मण्डला श्री हिमांशु भलावी, सीईओ जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा शुक्ला सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अखिलेश उपाध्याय द्वारा किया गया।

Related posts

कन्या शिक्षा परिसर बिछिया में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

Reva India News

एक सप्ताह में पूर्ण कराये खाद्यान्न पर्ची ई-केवायसी- कलेक्टर

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 8 सितम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment