Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर की संवेदनशील पहल: घर तक पहुंचीं प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें

मंडला, 26 मार्च 2026

मानवता और संवेदनशील प्रशासन का एक प्रेरणादायक उदाहरण मंडला जिले में देखने को मिला, जब एक युवा की छोटी-सी समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने तत्परता से समाधान सुनिश्चित किया।

अंजनिया तहसील के ग्राम मांद निवासी युवक श्री अंकित श्रीवास ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक पुस्तकों के अभाव की समस्या मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री मिश्रा के समक्ष रखी थी। इस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने तुरंत संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि युवक को आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि उसकी तैयारी प्रभावित न हो।

कलेक्टर के निर्देशों का पालन करते हुए गुरुवार को शिक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम स्वयं युवक के घर पहुंची और उसे प्रतियोगी परीक्षाओं की उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराईं। इस दल में तहसीलदार अंजनिया श्री अजय श्रीवास्तव, सहायक संचालक शिक्षा विभाग श्री एल.एस. मसराम तथा एपीसी श्री मुकेश पांडेय शामिल रहे।

यह पहल न केवल प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि शासन आमजन की छोटी-छोटी समस्याओं के प्रति भी सजग और प्रतिबद्ध है। ऐसे प्रयास युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related posts

जिला पेंशन फोरम की बैठक 16 अगस्त को

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 12 जून 2022

Reva India News

एकात्म मानववाद के प्रणेता दीनदयाल जी की मूर्ति अनावरण .कैबिनेट मंत्री के साथ पांच पूर्व भाजपा अध्यक्षों ने किया अनावरण  

Reva India News

Leave a Comment