Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर मंडला पुलिस द्वारा साइकिल रैली का आयोजन एकता, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के संदेश के साथ निकली साइक्लोथॉन रैली

मंडला, 28 मार्च 2026

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में जिला मंडला में साइकिल रैली (साइक्लोथॉन) का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला मुख्यालय के साथ-साथ थाना क्षेत्रों में भी संचालित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, एकता, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा।

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा द्वारा पुलिस लाइन मंडला में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर शहर के मुख्य मार्गों में भ्रमण के लिए रवाना किया गया। साइकिल रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः पुलिस परेड ग्राउंड में संपन्न हुई। इस आयोजन के माध्यम से मंडला पुलिस ने समाज में एकता, स्वास्थ्य एवं अनुशासन का संदेश देते हुए जनसहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। इस अवसर पर पुलिस विभाग के डीएसपी श्री सतीश चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील नागवंशी रक्षित केंद्र  मंडला, मंडला साइक्लिंग क्लब के सदस्य, फुटबॉल कोच श्री पंकज उसराठे, छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।

Related posts

शासकीय आईटीआई में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन 16 तक

Reva India News

लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी

Reva India News

2 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment