Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनन्तिम सूची जारी

 

 

मण्डला 9 नवम्बर 2020

महिला एवं बाल विकास परियोजना बिछिया द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र मानेगांव के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों के लिए अनंन्तिम सूची जारी की गई है। जारी सूची के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र मानेगांव में कार्यकर्ता पद के लिए संध्या तेकाम एवं आंगनवाड़ी केन्द्र कछारी-1 में राजकुमारी भांवरे का अनन्तिम रूप से चयन किया गया है। इसी प्रकार सहायिका पद के लिए आंगनवाड़ी केन्द्र सरारटोला (डुंगरा) के अंतर्गत प्रियंका मरावी, आंगनवाड़ी केन्द्र करियागांव-2 के अंतर्गत सबीना सैयाम, आंगनवाड़ी केन्द्र देवरी रैयत के अंतर्गत रसना परते, आंगनवाड़ी केन्द्र राजो के अंतर्गत प्रियंका धुर्वे एवं आंगनवाड़ी केन्द्र कांसखेड़ा के अंतर्गत अर्चना मरावी का चयन किया गया है। अनन्तिम चयन के विरूद्ध दावा एवं आपत्ति कार्यालयीन कार्य दिवस में 7 दिवस के अंदर प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक आमंत्रित की गई है। आपत्तिकर्ता अपनी आपत्ति महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय बिछिया में भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related posts

जबलपुर दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध क्रय दरों में वृद्धि

Reva India News

कलेक्टर ने किया पीपीओ वितरण

Reva India News

10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस

Reva India News

Leave a Comment