Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

मंडला, 7 अप्रैल 2026

विकासखंड नारायणगंज अंतर्गत ग्राम कूड़ामैली में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य राहगीरों और यात्रियों को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमुदाय से जल संरक्षण एवं पानी के सदुपयोग की अपील की गई। साथ ही प्यासे पशु-पक्षियों और जरूरतमंद लोगों को जल उपलब्ध कराने का संदेश भी दिया गया। जिसमें श्री राकेश कुमार अग्रवाल, श्री वीरेंद्र कुमार अग्रवाल, श्री सुरेश कुमार सोनी, श्री सुमित हथाले एवं कुमारी इंद्रा उईके सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

परिषद के जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी एवं विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया के निर्देशन में जल सेवा समागम के अंतर्गत कलश यात्रा, आरती-पूजन, घाट सफाई एवं मानस पाठ जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अभियान में ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों, प्रस्फुटन समिति, नवांकुर संस्था, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं एवं परामर्शदाताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। कार्यक्रम का संचालन परिषद के समन्वयकों की निगरानी में किया जा रहा है।

Related posts

प्रभारी कलेक्टर ने किया ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण  

Reva India News

तनख्वाह से परिवार नहीं चलता, तो लेनी पड़ती हैं रिश्वत की भीख, *शर्म और मर्यादा सभी को हजम करते जा रहें हैं अधिकारी और कर्मचारी*

Reva India News

मण्डला में 17 सितंबर से शुरू होगा राष्ट्रव्यापी मेगा रक्तदान अभियान मानवता की एक बूंद थीम पर होगी शुरुआत

Reva India News

Leave a Comment