Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 अवकाश अथवा मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध

मण्डला 12 दिसम्बर 2021

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021 की कार्यवाही गतिशील होने के फलस्वरूप कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा जिले में पदस्थ अधिकारी, कर्मचारियों को अवकाश पर प्रस्थान करने अथवा मुख्यालय छोड़ने से प्रतिबंधित किया गया है। पंचायत आम निर्वाचन के दौरान विशेष परिस्थितियों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवकाश की अनुमति एवं मुख्यालय छोड़ने की अनुमति के लिए प्रथम श्रेणी के अधिकारियों के लिए कलेक्टर एवं द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के अधिकारी व कर्मचारियों के लिए अपर कलेक्टर को अधिकृत है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया है कि विशेष परिस्थितियों में अवकाश व मुख्यालय छोड़ने की अनुमति की नस्ती विभाग प्रमुख के माध्यम से स्थानीय निर्वाचन शाखा मण्डला में प्रस्तुत की जाये।

Related posts

कृषि विज्ञान केन्द्र में किया गया पशु टीकारण षिविर का आयोजन

Reva India News

रानी दुर्गावती बॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Reva India News

चलो चलें भैया हम गांवों की ओर संस्कृति के रंग बिखरे जहां पोर – पोर

Reva India News

Leave a Comment