Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खूसर ग्राम में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्वच्छता कार्य सम्पन्न

मंडला, 10 अप्रैल 2026

सेक्टर मानिकसरा क्रमांक-04, विकासखंड बीजाडांडी में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम खूसर में सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर नवांकुर संस्था ’प्रतिभा विकास सेवा समिति चरगांव माल’ एवं ’प्रस्फुटन समिति खूसर’ के संयुक्त प्रयासों से सार्वजनिक स्थान पर स्थित हैंडपंप बोर के आसपास सफाई एवं नाली निर्माण/सुधार का कार्य किया गया।

कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री विपत वरकडे, सचिव श्री रामेश मरावी सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस पहल के परिणामस्वरूप हैंडपंप से निकलने वाले पानी की निकासी सुगम हुई, जिससे आसपास स्वच्छता बनी रहेगी और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने इस कार्य की सराहना करते हुए इसे जल संरक्षण और स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related posts

एनीमिया मुक्त भारत एवं दस्तक अभियान कार्यशाला सम्पन्न

Reva India News

आम फलबहार नीलामी 10 अप्रैल

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 25 नवम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment