Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवाड़ा में राहगीरों के लिए जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना, जल संरक्षण का संदेश

मंडला, 13 अप्रैल 2026

मध्यप्रदेश शासन की महात्वाकांक्षी योजना ’जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत नैनपुर विकासखंड में जन अभियान परिषद की पहल पर राहगीरों के लिए जल मंदिर (प्याऊ) स्थापित किए जा रहे हैं। जल शक्ति से नव भक्ति (सुरक्षित जल-समृद्ध कल) के उद्देश्य से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बस स्टैंड, बाजार, तिराहों एवं यात्री प्रतीक्षालयों में ठंडे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

इसी क्रम में सेक्टर-1 नैनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवाड़ा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रेवाड़ा एवं नवांकुर संस्था जनकल्याण शिक्षा सेवा एवं विकास समिति मक्के के सहयोग से 9 अप्रैल को बस स्टैंड स्थित बरगद के पेड़ के नीचे जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना की गई। कार्यक्रम के दौरान दो मिट्टी के घड़ों का विधिवत पूजन कर उन्हें राहगीरों के लिए समर्पित किया गया।

कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री संतोष कुमार भांवरे ने जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत जल संरक्षण, जल स्त्रोतों की साफ-सफाई एवं जनजागरूकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों को जल बचाने और उसके उचित उपयोग के लिए प्रेरित किया।

ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सचिव श्री देवेंद्र पटेल ने बताया कि समिति द्वारा गांव में हैंडपंप, नदी-नालों की नियमित सफाई, वृक्षारोपण और जल संरक्षण के लिए जनसहभागिता से हर वर्ष प्राकृतिक जल स्त्रोतों के संरक्षण का कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष श्री बीरन पटेल, सदस्य श्री सुखचैन, कार्यक्रम समन्वयक श्री राजकुमार यादव, ग्राम पंचायत सचिव श्री जयपाल पंद्रे, श्री दीपक नामदेव, समाजसेवी श्री मुकेश पटेल सहित लगभग 20 ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम सामूहिक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts

जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य पर मिलेगा पुरस्कार श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और कर्मियों को किया जाएगा राज्य स्तर पर पुरस्कृत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किए आदेश

Reva India News

भवन एवं संनिर्माण श्रमिकों को दिव्यांग उपकरणों के लिए मिलेगा अनुदान

Reva India News

मुख्यालय एवं समस्त तहसीलों में आगामी आदेश तक भौतिक एवं वर्चुअल सुनवाई के लिए दिशा-निर्देश जारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री शर्मा ने जारी किया परिपत्र  

Reva India News

Leave a Comment