Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को विविध कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश

मंडला, 13 अप्रैल 2026

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित संस्थाओं में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस संबंध में सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों, छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पालक समिति के सदस्यों एवं अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

कार्यक्रमों में खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता (बाबा साहब के सपनों का भारत विषय पर), संविधान शपथ रैली, संस्था की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान गतिविधियां शामिल रहेंगे। इसके अलावा 14 अप्रैल को विशेष सहभोज का आयोजन भी किया जाएगा।

सभी संस्थाएं परिसर की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई एवं सौंदर्यीकरण जैसे कार्य पूर्ण करें, ताकि आयोजन का वातावरण बेहतर बनाया जा सके। प्रत्येक संस्था में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो कार्यक्रमों की निगरानी एवं रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।

Related posts

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ’’टीबी हारेगा-देश जीतेगा’’ अभियान के तहत 15 को हुई मीडिया कार्यशाला आयोजित

Reva India News

मरारटोला में फंसे 5 व्यक्तियों का किया गया सफल रेस्क्यू

Reva India News

निर्वाचन परिवहन व्यवस्था के लिए आरटीओ श्री गुप्ता नोडल

Reva India News

Leave a Comment