Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निःशुल्क शव वाहन सेवा के लिए टोल-फ्री नंबर 155334 जारी

मंडला, 15 अप्रैल 2026

आम नागरिकों को राहत देते हुए निःशुल्क शव वाहन सेवा के संचालन के लिए टोल-फ्री नंबर 155334 जारी किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती ने जानकारी देते हुए बताया कि अब किसी भी व्यक्ति को अपने परिजन के निधन के बाद शव वाहन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। 108 एम्बुलेंस सेवा की तरह शव वाहनों के लिए भी अलग से कॉल सेंटर भोपाल में स्थापित किया गया है, जहां से यह सेवा संचालित होगी।

उन्होंने बताया कि यदि किसी मरीज की इलाज के दौरान सरकारी अस्पताल में मृत्यु हो जाती है, तो परिजनों को अब किसी प्रकार की परेशानी या इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रभावित परिवार टोल-फ्री नंबर 155334 पर कॉल कर निःशुल्क शव वाहन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य शासकीय अस्पतालों से मृतक के घर तक शव पहुंचाने के लिए उपलब्ध रहेगी। यह टोल-फ्री सेवा जरूरतमंदों के लिए मील का पत्थर साबित होगी और संकट की घड़ी में आमजन को बड़ी राहत प्रदान करेगी।

Related posts

बलराम तालाब योजना का लाभ लेने करें ऑनलाईन आवेदन  

Reva India News

आरएएमपी स्कीम के तहत एमएसएमई सशक्तिकरण हेतु कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 9 मार्च 2023

Reva India News

Leave a Comment