Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डाक विभाग द्वारा डायरेक्ट सेल्स एजेंट चयन के लिए साक्षात्कार आयोजित

मंडला, 22 अप्रैल 2026

इंडिया पोस्ट के अंतर्गत डाकघर मंडला संभाग द्वारा डाक जीवन बीमा (पीएलआई) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) के व्यवसाय विस्तार के लिए डायरेक्ट सेल्स एजेंट (डीएसए) के चयन के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है।

कार्यालय अधीक्षक डाकघर मंडला संभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह साक्षात्कार 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे आयोजित होगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा एवं मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना होगा।

 

योग्यता एवं शर्तें

 

न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण (राज्य/केंद्रीय बोर्ड से), आयु सीमा 18 से 50 वर्ष, कम्प्यूटर का सामान्य ज्ञान एवं स्थानीय क्षेत्र की जानकारी अनिवार्य है। डाक विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवेदन एवं अन्य जानकारी के लिए अपने नजदीकी डाकघर से संपर्क करें।

Related posts

कलेक्टर, एसपी ने किया नगर परिषद उपचुनाव की मतगणना स्थल का निरीक्षण  

Reva India News

जिले में अब तक 62.9 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

रक्तवीरो का जगह जगह हुआ स्वागत शहरों की गलियों में* 

Reva India News

Leave a Comment