Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंजनिया महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया

मंडला, 22 अप्रैल 2026

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में विश्व पृथ्वी दिवस वर्ष का मुख्य विषय “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” रहा, जिसके अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से निपटने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा ने विद्यार्थियों से कहा कि प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ एवं हरित पृथ्वी के निर्माण के लिए जन-जागरूकता बढ़ाएं। सामूहिक प्रयासों के माध्यम से ही पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। डॉ. सुरेन्द्र कुमार तिलगारे ने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पेड़ लगाने की अपील की। कार्यक्रम संयोजक डॉ. घनश्याम प्रसाद झरिया ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान डॉ. नवीन कुमार हरदहा, डॉ. प्रशांत कुमार यादव, डॉ. विजय मौर्य, डॉ. प्रवीण यादव, डॉ. गरिमा ठाकुर, श्री संदीप चौरसिया एवं श्री संतोष नंदा सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

लेखा प्रशिक्षण का नवीन सत्र 1 दिसंबर से प्रारंभ होगा

Reva India News

4 जून को जिले में 3.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

इंजीनियर कमलेश तेकाम बने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के मंडला जिला अध्यक्ष

Reva India News

Leave a Comment