Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बैंकर्स की जनपद स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

मंडला, 24 अप्रैल 2026

जनपद बीजाडांडी एवं नारायणगंज में गुरुवार को बैंकर्स की जनपद स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। जनपद बीजाडांडी में दोपहर 1 बजे तथा नारायणगंज में सायं 4 बजे आयोजित इन बैठकों की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक श्री सुजय कुमार ने की।

बैठक में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री देबब्रत पाल, जनपद बीजाडांडी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती वासंती दुबे, विभिन्न बैंकों के प्रमुखों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें जमा वृद्धि, ऋण वितरण तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।

अध्यक्ष ने सभी बैंकों एवं विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से सीडी रेशियो में वृद्धि करने पर बल दिया गया।

बैठक में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जनपद स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देने तथा सफल उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

Related posts

मंडला एवं बिछिया विधानसभा के 50-50 बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

Reva India News

शिक्षण दक्षता में निरंतर सुधार लाने ऑनलाईन शिक्षक प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण हेतु बैठक 13 सितंबर को होगी

Reva India News

Leave a Comment