Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम का आयोजन 26 अप्रैल को

मंडला, 25 अप्रैल 2026

शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम का आयोजन 26 अप्रैल, रविवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम संगम घाट, महाराजपुर (मंडला) में प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्रीमती संपतिया उइके एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते उपस्थित रहेंगे। साथ ही विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं जनपद पंचायत, नगर पालिका के पदाधिकारी भी विशेष रूप से शामिल होंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में विवाह योग्य जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे, जिन्हें शासन की ओर से आर्थिक सहायता एवं उपहार भी प्रदान किए जाएंगे।

इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सरल एवं सम्मानजनक बनाना है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों ने जिले के सभी मीडियाबंधुओं एवं आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related posts

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का वितरण 13 मार्च को मध्यप्रदेश में मनाया जायेगा पीएम किसान उत्सव दिवस

Reva India News

विश्राम गृह अधिग्रहित

Reva India News

जिले में 7 कोरोना केस मिले

Reva India News

Leave a Comment