Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

थाना बिछिया एवं मोतीनाला में रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण व चयन शिविर आयोजित, युवाओं को मिला सुनहरा अवसर

मंडला, 27 अप्रैल 2026

जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सार्थक पहल की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में थाना बिछिया एवं थाना मोतीनाला परिसर में “प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन” के सहयोग से रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण एवं चयन शिविरों का सफल आयोजन किया गया।

थाना बिछिया में आयोजित शिविर में लगभग 100 युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान अभ्यर्थियों को जबलपुर एवं भोपाल में उपलब्ध विभिन्न रोजगार अवसरों टू व्हीलर/फोर व्हीलर सर्विस टेक्नीशियन, हाउसकीपिंग एवं फूड एंड बेवरेज सर्विस की जानकारी दी गई। चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार से 15 हजार रूपए प्रतिमाह वेतन के साथ निःशुल्क ड्रेस, जूते एवं प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई।

वहीं थाना मोतीनाला में आयोजित शिविर में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए लगभग 32 युवक-युवतियों ने सहभागिता की। संस्था के प्रतिनिधि द्वारा 45 दिवस के निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए ऑटोमोबाइल, होटल मैनेजमेंट, कंस्ट्रक्शन, ब्यूटी पार्लर, कम्प्यूटर सहित कुल 32 विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण के अवसरों से अवगत कराया गया।

Related posts

बालिकाओं को आकाशवाणी केन्द्र का भ्रमण कराया गया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत कार्यक्रम

Reva India News

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक 24 को

Reva India News

श्री अन्न उत्सव फूल फेस्टिवल के माध्यम से मोटे अनाज के व्यंजनों को प्रोत्साहित करें – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने बैगा-बैगी चौक में श्री अन्न उत्सव फूड फेस्टिवल का शुभारंभ किया

Reva India News

Leave a Comment