Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा सेवा समागम में नर्मदा घाट की स्वच्छता के लिए श्रमदान

मंडला, 1 मई 2026

बैसाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में जिले के विकासखंड निवास अंतर्गत ग्राम बसगढ़ी के नर्मदा घाट पर ’’रेवा सेवा समागम’’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी एवं ब्लॉक समन्वयक श्री सूरज बर्मन के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाताओं, छात्र-छात्राओं, प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्थाओं के सदस्यों ने श्रमदान कर घाट की साफ-सफाई की।

कार्यक्रम में सीएमसीएलडीपी परामर्शदाता श्री उत्तम सिंह परस्ते, नवांकुर संस्था (आदिवासी जन कल्याण विकास संस्था) से श्री अतुल रजक, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री हेमराज मरावी, सचिव श्री नारायण सिंह पट्टा सहित समिति सदस्य एवं बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी सहभागियों ने नर्मदा घाट की स्वच्छता बनाए रखने एवं जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related posts

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान छात्रों को साइबर अपराध और म्यूल अकाउंट से बचने के दिए टिप्स

Reva India News

3 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 6/05/2022

Reva India News

Leave a Comment