Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम जमुनिया में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्वच्छता व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 1 मई 2026

सेक्टर मानिकसरा क्रमांक 04, विकासखंड बीजाडांडी के अंतर्गत 30 अप्रैल को ग्राम जमुनिया में ’जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नवांकुर संस्था ’प्रतिभा विकास सेवा समिति चरगांव माल’ एवं प्रस्फुटन समिति जमुनिया के अध्यक्ष श्री पतिराम मरावी, सचिव श्री महेंद्र वरकडे एवं समिति के सदस्यों के सहयोग से गांव के हैंडपंप के आसपास साफ-सफाई की गई।

इस अवसर पर नवांकुर संस्था के प्रमुख श्री हरिलाल परते द्वारा ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही और सभी ने मिलकर जल संरक्षण की दिशा में सतत प्रयास करने का संकल्प लिया।

Related posts

27 28 नवंबर निवास विधायक डॉ अशोक मास्कोले करेंगे जन जागरण पदयात्रा

Reva India News

आज का फलता-फूलता लोकतंत्र आपातकाल के संघर्ष का परिणाम है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके योजना भवन में संविधान हत्या दिवस पर मीसाबंदियों का सम्मान किया गया

Reva India News

जनसुनवाई में 80 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन

Reva India News

Leave a Comment