Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026” के तहत 50 दिन काउंटडाउन योग शिविर का शुभारंभ

मंडला, 2 मई 2026

संचालनालय आयुष विभाग, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026” के पूर्व योग अभ्यास को बढ़ावा देने के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में “50 Days Countdown” के अंतर्गत 02 मई से प्रातः 6 बजे माहिष्मती घाट पर योग शिविर का शुभारंभ किया गया।

जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग शिविर का लाभ लेने की अपील की गई है।

शासकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय से डॉ. प्रियंका धुर्वे (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, एम.डी. स्वस्थवृत्त एवं योग), डॉ. एकता वाल्को (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, एम.डी. संहिता एवं सिद्धांत), श्री विश्व दीपक चंद्रौल (औषधि संयोजक) एवं श्रीमती आरती विश्वकर्मा द्वारा योग सत्रों के सफल आयोजन में सक्रिय योगदान दिया जा रहा है। साथ ही पतंजली योग समिति के संचालक श्री सुनील बाली एवं उनके सदस्यों द्वारा भी कार्यक्रम में सराहनीय भूमिका निभाई जा रही है।

Related posts

पीड़ित मानव की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है- श्री कुलस्ते 43 दिव्यांगजनों को 75 सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरित निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर संपन्न

Reva India News

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Reva India News

स्वरोजगार के लिए 37 हितग्राहियों का लक्ष्य निर्धारित

Reva India News

Leave a Comment