Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिलाओं को डिजिटल साक्षरता व स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

मंडला, 5 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत परसा टोला, विकासखंड मवई, तहसील बिछिया में “हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन” योजना अंतर्गत महिलाओं के लिए डिजिटल साक्षरता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को डिजिटल साक्षरता के अंतर्गत कम्प्यूटर की बुनियादी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें शासन की विभिन्न कौशल विकास योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से महिलाओं को प्रजनन स्वास्थ्य, स्वच्छता, संतुलित आहार एवं पौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आशा कार्यकर्ताओं से भी अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए संचालित वन स्टॉप सेंटर एवं आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, ताकि जरूरतमंद महिलाएं समय पर सहायता प्राप्त कर सकें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पी.एल.वी. श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने उपस्थितजनों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना, हिट एंड रन योजना, लोक अदालत एवं जनोपयोगी लोक अदालत की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने यातायात नियमों के पालन के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्री हरिशंकर कछवाहा सहित महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Related posts

पीएम जनमन योजना की वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुई समीक्षा

Reva India News

एसडीएम नैनपुर ने नलजल योजनाओं का किया निरीक्षण  

Reva India News

दीपावली पर मंडला जिले के कुम्हारों को हाट बाजारों में मिलेगी टेक्स में छूट कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कुम्हारों का हालचाल जाना और उनके बच्चों के साथ खुशियाँ मनाई

Reva India News

Leave a Comment