Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चुटका परमाणु परियोजना – विस्थापित 6 परिवारों का पुनर्वास हुआ

मंडला, 15 मई 2026

प्रशासन की पहल पर 4 मई के बाद शुक्रवार 15 मई को चुटका परमाणु परियोजना क्षेत्र से विस्थापित होने वाले 330 परिवारों में से 6 अन्य परिवारों का पुनर्वास हुआ। इससे पहले 4 मई को 27 परिवारों का पुनर्वास कराया गया था। शुक्रवार को नये घरों में प्रवेश के लिए आये सभी परिवारों को प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम गोंझी की आर एण्ड आर कालोनी में विधिवत गृह प्रवेश कराया। इनमें मुन्ना लाल आत्मज चरन लाल, चरन लाल आत्मज सेवा, मिठाई लाल आत्मज शंकर, कौशल बाई-विष्णु, सुनील आत्मज भुवनलाल तथा जानकी बाई-भुवन शामिल रहे। हर परिवार के मुखिया को अवार्ड राशि का प्रतीक चेक भी सौंपा और सभी परिवारों को नए घर में प्रवेश की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। अवार्ड की राशि उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से जमा कराई गई है।

विदित है कि एनपीसीआईएल की चुटका परमाणु परियोजना के लिए ग्राम चुटका के 330 परिवार विस्थापित हो रहे हैं। इन सभी परिवारों का पुनर्वास आर एंड आर कॉलोनी गौंझीमाल में किया जा रहा है। अब तक दो चरणों में 33 परिवार नये घरों में प्रवेश कर चुके हैं। कॉलोनी में बिजली, पानी, सड़क सहित सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अधिकारियों ने सभी संबंधितों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने सभी 6 नव प्रवेशी परिवारों को नये घरों में प्रवेश के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान तहसीलदार मंडला श्री हिमांशु भलावी एवं नायब तहसीलदार श्री राम सिंह उलाडी मौजूद थे।

Related posts

आनंदम् के लिए सामग्री एकत्र करने नगर में घूमेगा वाहन अनुपयोगी एवं अतिरिक्त सामग्री से करें जरूरतमंदों की मदद

Reva India News

प्रतिभाओं की कमी नहीं, सहायतार्थ समाज को आगे आना होगा : प्रफुल्ल मिश्रा

Reva India News

*सांदीपनि विद्यालय को उत्कृष्ट एवं आदर्श शैक्षणिक संस्था के रूप में विकसित करने पर जोर-जेडी घनश्याम सोनी

Reva India News

Leave a Comment