Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आनंद उत्सव 14 से 28 जनवरी तक

मंडला, 14 जनवरी 2026

जीवंत सामुदायिक जीवन, नागरिकों की जिंदगी में आनंद का संचार करता है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष 14 से 28 जनवरी के मध्य आनंद उत्सव मनाया जाता है। आनंद उत्सव का उद्देश्य नागरिकों में सहभागिता एवं उत्साह को बढ़ाने के लिये समूह स्तर पर खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना है। आनंद उत्सव की मूल भावना प्रतिस्पर्धा नहीं वरन् सहभागिता है। आनंद उत्सव नगरीय और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आयोजित किए जाते हैं। आनंद उत्सव में प्रमुख रूप से स्थानीय तौर पर प्रचलित पारम्परिक खेल-कूद जैसे कबड्डी, खो-खो, बोरा रेस, रस्सा कशी, चेयर रेस, पिट्ठू, सितोलिया, चम्मच दौड़, नीबू दौड़ आदि तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे लोक संगीत, नृत्य, गायन, भजन, कीर्तन, नाटक आदि एवं स्थानीय स्तर पर तय अन्य कार्यक्रम किये जाते हैं।

आनंद उत्सव का आयोजन इस तरह से किया जाता है कि समारोह की गतिविधियों में समाज के सभी वर्ग यथा- महिला-पुरुष, सभी आयु वर्ग के नागरिक, दिव्यांग आदि शामिल हो सकें। इस कार्यक्रम में 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला/पुरुषों, दिव्यांगों एवं बुजुर्गों की विशेष सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये आनंद उत्सव के कार्यक्रमों में उनके अनुकूल गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

Related posts

प्रभारी मंत्री ने किया रेशम केन्द्र तिंदनी का अवलोकन

Reva India News

नगर निकाय आम निर्वाचन कार्यक्रम जारी

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 25 अगस्त 2023

Reva India News

Leave a Comment