मण्डलाः- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत संपूर्ण प्रदेश में जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है इसी तारतम्य में दिनांक 18 एवं 19 मई को होटल किंगफिशर में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया है। जिसमें अपेक्षित श्रेणी के 115 पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण हुआ। जिसमेें हमारा सैद्वांतिक अधिष्ठान एकात्ममानवाद दर्शन सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पंचनिष्ठाएं, कार्यपद्वति, अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजनाएं एवं उसके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका, कार्यकर्ता विकास संभाल एवं अपेक्षाएं, विचार परिवार, हमारा इतिहास विकास, व्यवहारिक सत्र, कार्य विस्तार, सोशल मीडिया, स्थायी कार्यक्रम बूथ प्रबंधन,मन की बात, देश के समक्ष चुनौतियां राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की एवं प्रदेश द्वारा तय किये गये वक्ता शशांक श्रीवास्तव पूर्व महापौर कटनी, पीताम्बर टोपनानी पूर्व जिलाध्यक्ष कटनी, विवेक बंटी साहू सांसद छिंदवाड़ा, फग्गनसिंह कुलस्ते सांसद मण्डला, संजय साहू पूर्व जिलाध्यक्ष डिंडौरी,पंकज तेकाम प्रदेशाध्यक्ष अजजा मोर्चा, श्रीमति नंदिता पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, श्री रमेश भटेरे जिला संगठन प्रभारी, श्रीकांत साहू, अमन शर्मा प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया, मौसम बिसेन सदस्य पिछडा वर्ग आयोग बालाघाट, श्रीमति संपतिया उइके कैबिनेट मंत्री सहित वक्ताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए पार्टी के सिद्वांत रीति-नीति एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा किया। वहीं रात्रि में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्यकर्ताओं द्वारा वर्ग स्थल पर ही सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की गयी।

जिसमें सभी कार्यकर्ता मंत्रमुग्ध हुए। वही प्रातः योग शिक्षक वरुण सिहारे एवं श्री पांडे के द्वारा प्रशिक्षुओं को लगभग 1 घंटे योग कराया और योग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। तत्पश्चात द्वितीय दिवस के सत्र प्रारंभ हुए जिसमें अंतिम समापन सत्र में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी ने कार्यकर्ताओ के साथ संवाद करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं श्री जामवाल जी ने भाजपा की राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तरीय प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। दो दिवसीय वर्ग में प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। जिलाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने श्री अजय जामवाल एवं वक्ताओं को लोकल फॉर वोकल के तहत श्री अन्न एवं ट्राईबल पेंटिंग भेंट की। इस दो दिवसीय वर्ग में जिला प्रभारी श्री रमेश भटेरे, वर्ग प्रभारी श्री नरेन्द्र राजपूत, के साथ इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, वर्ग नियंत्रक राजेश कस्तूरचंद जैन, जिला उपाध्यक्ष मंजू कछवाहा, महेंद्र पटेल, शैलेष मिश्रा, महेंद्र राठौर, रामप्रकाश साहू, जिला महामंत्री नरेश चंद्रोल, पंडित सिंह धुर्वे, संतोष रजक, जिला मंत्री देवेन्द्र झा, जोरावर सिंह, शशिकांत श्रीवास्तव,कौशल्या मरावी, रक्षा अग्रवाल, कृष्णा पंजवानी, कोषाध्यक्ष अखिल सिहारे, सोशल मीडिया शोभित रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष अजजा मोर्चा नीरज मरकाम, प्रदेश मंत्री शशि पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष आसाराम भारतीया, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा नगर परिषद अध्यक्ष मीना हरदहा, हेमलता परस्ते, रजनी मरावी, जिलाध्यक्ष रोचीराम गुरवानी, बालकिशन खंडेलवाल, रतन सिंह ठाकुर, बिजेंन्द्र कोकडिया, पूर्व विधायक डाॅ शिवराज शाह, देवसिंह सैयाम, डाॅ विजय आनंद मरावी, जयप्रकाश श्रीवास्तव, अंजनी तिवारी, महेंद्र सिहारे, शैल जैन, सुषमा मिश्रा, अशोक गोयल,बहादुर सकडिया सहित मंडल अध्यक्ष महामंत्री मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं महामंत्री वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

