Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

“मन की बात किसानों के साथ” कार्यक्रम को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

                                                   मंडला। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आगामी 31 मई 2026 को आयोजित होने वाले “मन की बात किसानों के साथ” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, किसानों के बीच जानकारी, पंचायत एवं बूथ स्तर पर आयोजन तथा अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गोपाल कुर्मी पटेल एवं प्रदेश मंत्री राजमणि बघेल का भाजपा कार्यालय आगमन हुआ। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजीत पांडे द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गोपाल कुर्मी पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम देश के किसानों, युवाओं और आमजन से सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा गांव-गांव तक पहुंचकर किसानों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रही है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। वहीं किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजमणि बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा किसानों के हितों के लिए समर्पित रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण हेतु अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर अधिक से अधिक किसानों को इस अभियान से जोड़ें और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री उमेश शुक्ला, वीरेंद्रधर द्विवेदी, पवन ज्योतिषी, आदित्य मिश्रा, अमृतलाल, भगवान प्रसाद मिश्रा, पुनाराम गोठिया, जगन्नाथ यादव, ओमकार यादव, मनहरण पटेल, असद अहमद, संतु सिंह कुलस्ते, प्रहलाद सोनी, लालाराम यादव, विनोद साहू,, आनंद राम, कतकू लाल भलावी, जगदीश हरदहा, अतर लाल मरावी सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

Reva India News

मंत्री के प्रथम मंडला आगमन पर आदिवासी शासकीय एवं सामाजिक संगठन ने किया भव्य स्वागत

Reva India News

ग्राम पंचायत मुकासखुर्द में संकल्प से समाधान शिविर आयोजित

Reva India News

Leave a Comment