Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अनारी नदी में चला जल गंगा संवर्धन अभियान, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

मंडला, 23 मई 2026

मंडला जिले के विकासखंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया की अनारी नदी में 22 मई को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोतों की साफ-सफाई एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी एवं विकासखंड समन्वयक नेमलाल धुर्वे के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था पेंडुर गंगा सेवा समिति पातादेई सेक्टर मुनू द्वारा संपन्न हुआ।

अभियान के दौरान नदी की साफ-सफाई करते हुए ग्रामीणों को “जल ही जीवन है, जल है तो कल है” का संदेश दिया गया। साथ ही नदी किनारे जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बृहद बैठक एवं संगोष्ठी के माध्यम से जल संरक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में बताया गया कि इसी अनारी नदी में गत नवंबर माह में जल संरक्षण के उद्देश्य से बोरी बंधान का कार्य किया गया था। पूर्व में हर वर्ष गर्मी के मौसम में नदी सूख जाती थी, लेकिन बोरी बंधान के कारण इस वर्ष भी नदी में निर्मल एवं अविरल जल उपलब्ध है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पशु-पक्षियों एवं ग्रामीणों को दैनिक उपयोग के लिए पानी मिल रहा है।

ग्रामीण श्री सुक्खू सिंह एवं बाजारीलाल बैगा ने बताया कि बोरी बंधान के कारण इस वर्ष नदी में पानी बना हुआ है, जिससे गांव के लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। श्री बाजारीलाल बैगा ने परिषद, स्वयंसेवी संगठनों, प्रस्फुटन समिति, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों के सहयोग को सराहनीय पहल बताया। विकासखंड समन्वयक श्री नेमलाल धुर्वे ने कहा कि समय-समय पर दिए गए मार्गदर्शन एवं सामूहिक प्रयासों से जल उपलब्धता सुनिश्चित हो सकी है। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था प्रमुख श्री मानिक लाल परते, श्री अशोक मरावी, परामर्शदाता श्री भागवत कोरी, श्री प्रहलाद भारतीया, सुनील वाट्टे, कलिंग, श्री  हल्केराम, श्री श्याम, श्री शिवदयाल सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

बीजाडांडी में 26 सितम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्यसमाचार मण्डला 10 जून 2022

Reva India News

स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में विविध प्रतियोगिताएं आयोजित

Reva India News

Leave a Comment