Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना हेतु आवेदक संपर्क करें

मंडला, 27 मई 2025

शाखा प्रबंधक म.प्र. आदिवासी वित एवं विकास निगम ने बताया कि नवीन योजना टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना में 200 इकाई का लक्ष्य निगम शाखा मण्डला को प्राप्त हुआ है। योजना के तहत बैंक द्वारा 10 हजार से 1 लाख रू स्वीकृत किया जायेगा। बैंक द्वारा स्वीकृत/वितरित ऋण राशि पर निगम द्वारा प्रतिवर्ष 7 प्रतिशत की दर से ब्याज अनुदान अधिकतम 5 वर्षों तक नियमित रूप से भुगतान किया जायेगा। आवेदक का आवेदन पत्र एमपी आॅनलाईन के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। आवेदन पत्र samast-mponline.gov पोर्टल पर कर सकते हैं। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आदिवासी आवेदक के पास एक फोटो, साक्षर, स्थाई जाति, मूल निवासी, आय प्रमाण पत्र 12 लाख से कम, आयु 18 से 55 के बीच, आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक, कोटेशन, पेनकार्ड होना अनिवार्य है। इच्छुक आदिवासी आवेदक विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालय म.प्र. आदिवासी वित एवं विकास निगम मण्डला टीसीपीसी मण्डला से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

2 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

जिले के दूरस्थ ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

Reva India News

ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

Leave a Comment