Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान: 9 मई को गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जाँच व परामर्श

मंडला, 8 मई 2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा 9 मई को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान करना तथा समय पर जांच, निदान और परामर्श सुनिश्चित करना है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार इस विशेष दिवस पर जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं महिला चिकित्सकों की तैनाती की गई है। ये चिकित्सक निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर गर्भवती महिलाओं की जांच, आवश्यक परामर्श एवं उपचार सेवाएं प्रदान करेंगे।

जिला अस्पताल मंडला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बम्हनी बंजर, बिछिया, घुघरी, निवास, नारायणगंज, मोहगांव, नैनपुर सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों को सेवाएं देने के लिए नियुक्त किया गया है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्तर तक भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिल सके।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर इस अभियान का लाभ लें और नियमित जांच कराएं, ताकि सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित किया जा सके। यह अभियान जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related posts

सामान्य प्रेक्षक डॉ. राजू नारायण स्वामी मंडला पहुंचे

Reva India News

दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा, झूलापुल से सूरजकुंड तक का मार्ग  विगत पांच दिन के अंदर दो बड़े एक्सीडेंट, संबंधित कुंभकर्णी निंद्रा में

Reva India News

राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर 5 मई 2025 को मंडला आएंगी

Reva India News

Leave a Comment