Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीआरपीएफ जवानों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित, टीबी स्क्रीनिंग एवं जांच की गई

मंडला, 8 मई 2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन तथा 148वीं बटालियन सीआरपीएफ के विशेष सहयोग से 8 मई को सीआरपीएफ जवानों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी स्क्रीनिंग, टीबी जांच एवं जनजागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में सीआरपीएफ जवानों की टीबी स्क्रीनिंग की गई तथा संभावित टीबी मरीजों की जांच ट्रूनॉट मशीन एवं हैंड हेल्ड चेस्ट एक्स-रे मशीन के माध्यम से की गई। साथ ही उपस्थित जवानों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी देते हुए काउंसिलिंग भी की गई।

जिला क्षय अधिकारी डॉ. सुमित सिंगौर द्वारा जवानों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में टीबी उन्मूलन को लेकर आईईसी गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता भी फैलाई गई।

कार्यक्रम में 148वीं बटालियन सीआरपीएफ से कमांडेंट श्री विक्रांत सारंगपानी, डिप्टी कमांडेंट श्री मनोरंजन कुमार, फार्मासिस्ट श्री अंकित कुमार एवं श्री देवेन्द्र सेन उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला क्षय अधिकारी डॉ. सुमित सिंगौर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण उइके, डीपीसी श्री गौरव साहू, एसटीएस श्री मुकुल तुमराम, एसटीएलएस श्री आलोक रंजन अवधवाल, रेडियोग्राफर श्री राघवेन्द्र भलावी, लैब टेक्नीशियन श्री गिरिजाशंकर नागवंशी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

जिले में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ

Reva India News

जैविक खेती से बदली किसान श्री बंदन उइके की जिंदगी मिट्टी से जुड़ा रिश्ता, रसायन मुक्त खेती की तरफ बढ़े कदम

Reva India News

सांदीपनि विद्यालय में गरिमामय गुरुपूर्णिमा पखवाड़ा: मेधावी विधार्थियों और शिक्षकों का सम्मान शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी: प्रभारी मंत्री जायसवाल ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र सांदीपनि विद्यालय में नृत्य प्रस्तुति पर मंत्रियों ने 11-11 हजार का पुरस्कार किया घोषित

Reva India News

Leave a Comment