Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 26 मई 2026

आंगनवाड़ी सह आरोग्य केन्द्र कजरवाड़ा, परियोजना नैनपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से कहा कि महिलाओं को शारीरिक स्वच्छता के साथ मानसिक रूप से भी सशक्त बनाना आवश्यक है। माहवारी के दौरान सेनेटरी पैड के उपयोग एवं उसके सुरक्षित निपटान के संबंध में जानकारी दी। साथ ही शरीर में होने वाले परिवर्तनों, पौष्टिक भोजन एवं संतुलित आहार के महत्व और वन स्टॉप सेंटर एवं आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की।

परियोजना अधिकारी श्रीमती रेखा सैयाम ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों को दी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पी.एल.वी. श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने उपस्थितजनों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना, हिट एंड रन योजना, आशा योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, जनोपयोगी लोक अदालत एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में जानकारी दी। साथ ही यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। अंत में प्रश्नोत्तरी संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें श्रेष्ठ उत्तर देने वाली मनोत्री इनवाती एवं तारा वरकड़े को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related posts

राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े के अंतर्गत मंडला जिले की अलग-अलग जनपदों में आयोजित होंगे राजस्व शिविर राजस्व शिविरों का तिथिवार कार्यक्रम जारी  

Reva India News

कलेक्टर ने किया वनस्टॉप सेंटर का निरीक्षण

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment