Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे कर्मचारी

मंडला, 26 मई 2026

गर्मी के मौसम एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए मण्डला जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) द्वारा विशेष पहल की गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड मण्डला कार्यालय में पेयजल योजनाओं के संचालन एवं संधारण की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिससे आमजन की पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा सके।

कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड मण्डला श्री मनोज भास्कर द्वारा जारी आदेश के अनुसार कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर ’07642-252443’ निर्धारित किया गया है। साथ ही उपयंत्री सुश्री सुमन मरावी को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नंबर 7470558230 जारी किया गया है, आवश्यकता पड़ने पर सीधे संपर्क किया जा सके।

विभाग द्वारा कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि जिले के किसी भी क्षेत्र से प्राप्त पेयजल समस्या संबंधी शिकायतों को तत्काल दर्ज कर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जा सके। विभागीय आदेश के अनुसार शिकायतों की प्रविष्टि रजिस्टर में दर्ज की जाएगी तथा संबंधित सहायक यंत्री एवं उपयंत्री को तत्काल सूचना देकर समस्या के निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी चार पालियों में निर्धारित की गई है। प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री राजीव उसराटे एवं श्री कोमलदास पनरिया, दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्री चन्द्रलाल रघुवंशी एवं श्री नीरज राज, रात्रि 8 बजे से 2 बजे तक श्री राजाराम उइके तथा रात्रि 2 बजे से सुबह 8 बजे तक श्री आशीष कुमार मरकाम सेवाएं देंगे।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की जानकारी कंट्रोल रूम में तत्काल दें, ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। विभाग का कहना है कि गर्मी के इस दौर में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था बनाई गई है।

Related posts

शासकीय आईटीआई मंडला में सहिष्णुता दिवस कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

एंटीबायोटिक अवेयरनेस वीक का शुभारंभ

Reva India News

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेगरवानी के विद्यार्थियों ने किया मंडला इंडोर स्टेडियम का शैक्षणिक भ्रमण

Reva India News

Leave a Comment