Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नशामुक्ति अभियान की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित

मंडला, 4 जून 2026

जिले में संचालित नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत की जा रही गतिविधियों एवं कार्यवाहियों की विस्तृत समीक्षा के लिए गुरूवार को योजना भवन में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने की। बैठक में एसपी श्री राजेश रघुवंशी, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर श्री शैलेन्द्र चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री संस्कार बावरिया सहित सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री धोटे ने पुलिस विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, जनजाति कार्य विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत नशे की गतिविधियों की हॉटस्पॉट चिन्हित किए जाने एवं नशे की रोकथाम के लिए जिले में कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मंडला नगर एवं 5 किलोमीटर सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार के शराब की बिक्री प्रतिबंधित की गई है। इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पिछले वर्षों में महुआ लहान जप्ती के प्रकरणों का अध्ययन करें और संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हांकन करते हुए दबिश की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग तथा जनजातीय कार्य विभाग मिलकर सभी शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास फ्री जोन बनाएं। शैक्षणिक संस्थाओं के 100 मीटर के दायरे में किसी भी तरह के तम्बाखू उत्पाद बेचने वाली कोई भी दुकानें नहीं होनी चाहिए। प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री रोहित बड़कुल ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न व्हाट्सऐप समूहों के माध्यम से नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी सूचनाएं प्राप्त कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बैठक में अधिकारियों ने अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्रवाई तेज करने पर जोर दिया।

Related posts

पॉलीटेक्निक मण्डला में संस्था स्तरीय प्रवेश प्रारंभ  

Reva India News

बीजाडांडी में 26 सितम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन

Reva India News

एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

Reva India News

Leave a Comment