Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व पर्यावरण दिवस पर माँ नर्मदा घाट में चलाया गया स्वच्छता अभियान

मंडला, 5 जून 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान, मंडला द्वारा माँ नर्मदा घाट में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। प्रातः 7ः30 बजे प्रारंभ हुए इस अभियान में संस्थान के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षक-प्रशिक्षिकाएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, पर्यावरण विशेषज्ञ श्री राजेश क्षत्रिय तथा श्री दिवाकर द्विवेदी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने नर्मदा घाट की साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा जल स्त्रोतों के संवर्धन एवं स्वच्छ परिवेश बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और जल संकट जैसी चुनौतियाँ मानव जीवन के सामने गंभीर खतरे के रूप में खड़ी हैं। यदि समय रहते इनके समाधान के लिए प्रयास नहीं किए गए, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

पर्यावरण विशेषज्ञ श्री राजेश क्षत्रिय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नर्मदा तट की स्वच्छता और संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

जन शिक्षण संस्थान के निदेशक श्री अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि प्रकृति और जल स्त्रोतों का संरक्षण समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। ऐसे अभियान न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का भाव भी विकसित करते हैं।

कार्यक्रम में श्री युगल प्रकाश द्विवेदी, श्रीमती शमशाद बेगम, श्रीमती श्रद्धा चौबे, श्रीमती नगमा बेगम, श्री गणेश, श्री विवेक कुमार, श्री राकेश सिंधिया, श्री रामकृष्ण धुर्वे, श्री प्रमोद परमार, श्री देवेंद्र केरिया एवं सोहन सोनी उपस्थित थे।

Related posts

संवैधानिक अधिकार पद यात्रा 2021 सर्व आदिवासी सामाजिक ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Reva India News

परीक्षाओं के मद्देनजर ध्वनि विस्तारक यंत्र रात 10 से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंधित जिला दण्डाधिकारी ने जारी किए आदेश

Reva India News

जिले में 2 कोरोना केस मिले

Reva India News

Leave a Comment