मंडला, 5 जून 2026
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने मवई विकासखंड के ग्राम दाढ़ी में आयोजित रात्रि चौपाल और रात्रि विश्राम के लिए अधिकारियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस रात्रि चौपाल एवं रात्रि विश्राम कार्यक्रम शासन और जनता के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम है। इसके जरिए ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनके त्वरित निराकरण का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान बस में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, सहायक कलेक्टर श्री शैलेन्द्र चौधरी सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जिले के आला अधिकारी गाँवों में पहुँचकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे, योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेंगे तथा जनहित से जुड़े विषयों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इससे शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में मदद मिलेगी।
