Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

30 जनवरी 2021 को ’मद्यनिषेध संकल्प दिवस’ का आयोजन

मण्डला 29 जनवरी 2021

सामाजिक न्याय विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि 30 जनवरी के अवसर पर “मद्य निषेध संकल्प दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं तथा समाज के सभी वर्गों में बढ़ती हुई मद्यपान तथा मादक पदार्थाे, द्रव्यों के सेवन प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए इनसे होने वाले दृष्परिणामों से युवाओं और समाज को अवगत कराया जाकर उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाना है। इसी परिपेक्ष्य में इस दिवस पर मादक द्रव्यों तथा मदिरापन त्यागने हेतु संकल्प दिलाना एवं संकल्प लेने वालों से संकल्प पत्र भरवाने का कार्य किया जाना इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है ताकि नशामुक्ति के पक्ष में वातावरण का निर्माण किया जा सके।

उपसंचालक सामाजिक न्याय ने इस अवसर पर सेमिनार, वर्कशाप, रैली, प्रदर्शनी, वादविवाद, निबंध लेखन, पोस्टर प्रतियोगिताये एवं नाटक, गीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम व सभा आयोजित कर मद्यनिषेध संकल्प दिवस हेतु वातावरण निर्मित करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मंत्री श्रीमती उइके ग्राम पंचायत भालीवाड़ा में आयोजित प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में हुई शामिल गांव तक पहुंच मार्ग के लिए विधायक निधि से 18 लाख रुपये देने की घोषणा की

Reva India News

जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 फरवरी को टाऊनहॉल में

Reva India News

स्कूली छात्राओं ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश रंगोली, नारे लेखन तथा पैंटिंग से बताया मतदान का महत्व

Reva India News

Leave a Comment